भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही है आईसीसी : बायकॉट
बायकॉट ने एक समाचार पत्र में अपने स्तंभ में लिखा है कि आईसीसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है।
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के लिए लिखे गए अपने स्तंभ में बायकॉट ने यह भी लिखा है कि यह आईसीसी की नाकामी का ही नतीजा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बार-बार मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबरें आती रहती हैं।
बायकॉट ने लिखा है, "यह बेहद दुख की बात है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बार-बार मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबरें आती रहती हैं। यह आईसीसी की नाकामी है। उसने कभी भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर आईसीसी ऐसे मामलों को संभाल नहीं सकती तो यह काम मेरे जैसे पूर्व खिलाड़ियों को सौंप दे।"
बायकॉट ने आरोपी खिलाड़ियों का बचाव करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान की सरकार की भी आलोचना की है। बायकॉट ने लिखा है, "पाकिस्तान को यह मान लेना चाहिए कि उसके खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं। यही वक्त है कि हम सब मिलकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आंख बंद करके तूफान के गुजर जाने का इंतजार करने से कुछ नहीं होगा। आंख खुलने पर नुकसान का इंतजार करना बेवकूफी है।"
बायकॉट ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि आमेर को अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए, इससे उन्हें कम सजा मिलेगी और उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर भी खराब नहीं होगा।
बकौल बायकॉट, "आमेर ने 18 वर्ष की उम्र में सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने का रिकार्ड कायम किया है। उनका भविष्य उज्जवल है। उन्हें यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने गलती की है। इससे उन्हें हल्की सजा मिलेगी और वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जारी रख सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications