त्रिकोणीय श्रृंखला : बारिश के कारण खेल रुका (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने खेल रोके जाने तक तीन विकेट पर 203 रन बनाए थे। माहेला जयवर्धने ने 72 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए थे जबकि चमारा सिल्वा 57 गेंदों पर इतने ही चौकों और छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
यह मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ही खेला जाना था लेकिन टॉस के बाद शुरू हुई भारी बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका था। मैच रेफरी ने अतिरिक्त दिन की उपलब्धता को देखते हुए इस मैच को शुक्रवार को कराने का फैसला किया था।
श्रीलंका ने कप्तान कुमार संगकारा (40), तिलकरत्ने दिलशान (44) और उपुल थरंगा (12) के विकेट गंवाए हैं। संगकारा का विकेट 131 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए।
श्रीलंका को पहला झटका सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के रूप में लगा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डरेल टफी ने 56 रन के कुल योग पर थरंगा को आउट किया। 12 रन बनाने वाले थरंगा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। उनका कैच केइल मिल्स ने लिया।
इसके बाद हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश ने तेजी से रन बटोर रहे तिलकरत्ने दिलशान को पेवेलियन की राह दिखाई। दिलशान का विकेट 75 रन के कुल योग पर गिरा। दिलशान ने 52 गेंदों पर आठ चौके जड़े।
श्रीलंका का यह तीसरा मैच है जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी तीसरा मैच खेल रही है। मेहमान टीम को अपने पहले मैच में भारत पर 200 रनों से शानदार जीत मिली थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे श्रीलंका ने पराजित किया था।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ अपना मुकाबला हार चुकी है। उसके खाते में भी एक जीत दर्ज है। इस लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल में स्थान बनाने का रास्ता खोलने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications