चैम्पियंस लीग : वारियर्स के 2 विकेट गिरे (लीड-5)
वारियर्स की ओर से कोलिन इन्ग्राम 31 और जस्टिन क्रुश्च 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वारियर्स का पहला विकेट एश्वेल प्रिंस के रूप में तीसरे ओवर में गिरा। वह नौ गेंदों में दो चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। डेवे जैकब्स ने 18 गेंदों में चार चौके की मदद से 28 रन बनाए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जीवंत कुलातुंगे ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। कौशल जनिथ परेरा ने 39 रनों का योगदान दिया।
वायंबा की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में उसने दो विकेट गंवा दिए। माहेला जयवर्धने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर शून्य पर और महेला उदावते ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए।
वायंबा का तीसरा विकेट जेहान मुबारक के रूप में नौवें ओवर में गिरा। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौके की मदद से नौ रन बनाए। जीवंत कुलातुंगे ने 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए।
कौशल जनिथ परेरा ने 34 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाए। कुशल लोकुराचारी 14, थिसिरा परेरा 11 और परवेज महरूफ पांच और रंगना हेरथ आठ रन बनाकर आउट हुए। अजन्था मेंडिस एक रन बनाकर नाबाद रहे।
वारियर्स की ओर से जुअन थेरन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए और मखाया एंटिनी को दो विकेट मिले। । इसके अलावा लोनाबो तोत्सोबे, जोहान बोथा और निकी बोए को एक-एक विकेट मिला।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर खिताब जीता था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications