Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : 'बट्ट के पास मिली स्टिंग ऑपरेशन वाली नकदी'

समाचार पत्र 'डेली मेल' ने खबर दी है कि स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने जांच के दौरान बट्ट के सामान से वह नकदी बरामद की है और इस मामले में वह शुक्रवार को बट्ट के साथ पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि कुछ नकदी लॉर्ड्स स्टेडियम में स्थित बट्ट के लॉकर से भी मिली है।

स्कॉटलैंड यार्ड को अंदेशा है कि यह नकदी उस 150,000 पाउंड का हिस्सा हो सकती है, जिसे माजिद को समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के संवाददाता से लेते हुए स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया गया था। इसी स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर बट्ट सहित तीन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग की जांच चल रही है।

माजिद ने समाचार पत्र से दावा किया था कि कप्तान सलमान बट्ट सहित कई खिलाड़ी उसकी मुट्ठी में हैं और वह पैसे के दम पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में नो-बॉल फेंकने के लिए तैयार कर सकता है।

माजिद का दावा ठीक निकला और उसके बताए गए क्षण में ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर ने नो-बॉल फेंकी थी। माजिद ने कहा था कि बट्ट को इस फिक्सिंग की पूरी जानकारी है।

इसे लेकर स्कॉटलैंड यार्ड की जांच जारी है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट की साख को बनाए रखने की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शुक्रवार को तीनों आरोपी खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि तीनों खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम के अंतर्गत निलंबित किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब आईसीसी ने भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम के अंतर्गत आरोप के घेरे में आए खिलाड़ियों को निलंबित किया है।

आईसीसी ने भले ही तीनों आरोपी खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया हो लेकिन पाकिस्तान इस आरोप में घिरे अपने तीन खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा है कि उनके खिलाड़ी पूरी तरह 'निर्दोष' हैं और इस विवाद के लिए पूरी तरह भारतीय सटोरिए जिम्मेदार हैं।

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन ने समाचार चैनल 'एनडीटीवी' के साथ बातचीत के दौरान कहा, "मैंने पाया है कि पाकिस्तानी टीम के तीनों खिलाड़ी पूरी तरह निर्दोष हैं। इस मामले में आरोपी मजहर माजिद ने कुछ एशियाई सटोरियों की मदद से उन्हें फंसाया है।"

हसन ने यह भी मानने से इंकार कर दिया कि तीनों आरोपी खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण ही टीम से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों ने खुद ही श्रृंखला से दूर रहने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+