पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों पर सड़े टमाटरों की बरसात
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक लॉर्ड्स टेस्ट में पारी की हार झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम को शर्मसार स्थिति में होटल तक पहुंचने के लिए पीछे के द्वार का उपयोग करना पड़ा। प्रशंसक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने स्टेडियम का मुख्य द्वार घेर रखा था और खिलाड़ियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे।
गुस्से से भरे पाकिस्तानी प्रशंसकों ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश का नाम खराब किया है, उन्हें राष्ट्रीय टीम में बने रहना का कोई अधिकार नहीं। प्रशंसकों का मानना है कि वे स्टेडियम में टीम की हौसलाअफजाई के लिए आए थे लेकिन ये खिलाड़ी पैसे के लिए देश को बेचते रहे।
उल्लेखनीय है कि लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लंदन में रहने वाले मजहर माजीद को शनिवार को गिरफ्तार करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया था कि उसने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के साथ नो-बॉल डालने को लेकर फिक्सिंग की है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में माजीद ने समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications