Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप की मेजबानी चाहता है कतर

वेबसाइट 'स्काई न्यूज' के मुताबिक कतर ने फीफा से कहा है कि अगर वह मध्य पूर्व में पहली बार फीफा विश्व कप का आयोजन कराने के लिए तैयार हो तो खिलाड़ियों के लिए वातानुकूलित स्टेडियमों की व्यवस्था की जाएगी।

कतर ने इसके लिए फीफा को अपने भावी स्टेडियमों की योजना के बारे में बताने का फैसला किया है। नाव और सीपियों की शक्ल वाले ये स्टेडियम 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी खिलाड़ियों को ठंडा रखेंगे।

कतर ने फीफा के सामने 2022 विश्व कप की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और वह इसके लिए काफी गंभीर दिखाई दे रहा है। उसके मुताबिक ऐसे में जबकि उसके यहां का सामान्य तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहता है, तब खिलाड़ी उसके स्टेडियमों में 27 डिग्री सेल्सियम तापमान में खेल रहे होंगे।

फीफा अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि कतर विश्व कप की मेजबानी का माद्दा रखता है और इस लिहाज से उसकी दावेदारी पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+