त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत को झटका, कार्तिक पेवेलियन लौटे (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक खाता खोले बगैर केइल मिल्स की गेंद पर गारेथ हॉपकिंस के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। उस समय भारत का भी खाता नहीं खुल सका था। कार्तिक का विकेट मैच की तीसरी गेंद पर गिरा।
भारतीय टीम ने चार ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। वीरेंद्र सहवाग पांच रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए विराट कोहली ने आठ रन बनाए हैं।
'करो या मरो' की स्थिति में पड़ीं दोनों टीमें यह मैच जीतकर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल करने की कोशिश करेंगी। मेजबान श्रीलंका की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
भारत ने अब तक एक मैच जीता है जबकि दो में उसे हार मिली है। उसने श्रीलंका को पराजित किया था। श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने उसे 200 रनों से पराजित किया था। इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के हाथों हार मिली थी।
कीवी टीम ने भारत को हराने के अलावा श्रीलंका के खिलाफ हार का मुंह देखा है जबकि श्रीलंका के साथ खेला जाने वाला उसका दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था। उस मैच से कीवी टीम को अंक प्राप्त हुए थे।
दाम्बुला में बारिश की आशंका है। ऐसे में यह मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल खेलने का अधिकार मिल जाएगा क्योंकि उसके भारतीय टीम से दो अंक अधिक हैं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications