Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : सहवाग का 13वां शतक, भारत संभला (लीड-4)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 66 रन के कुल योग पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं लेकिन इसके बाद सहवाग और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने जुझारूपन से टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचा दिया।

भारतीय टीम ने 31 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। सहवाग ने 87 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की सहायता से 100 रन बनाए हैं जबकि धौनी 59 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 96 रन जोड़े हैं।

भारत को चौथा झटका 66 और तीसरा 61 रन के कुल योग पर लगा। चौथे विकेट के रूप में सुरेश रैना टिम साउदी के शिकार बने जबकि एंडी मैके ने युवराज को अपना निशाना बनाया। रैना एक रन बना सके जबकि युवराज के बल्ले से छह रन निकले।

भारत का पहला विकेट शून्य के कुल योग पर गिरा। सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक खाता खोले बगैर केइल मिल्स की गेंद पर गारेथ हॉपकिंस के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। कार्तिक का विकेट मैच की तीसरी गेंद पर गिरा।

इसके बाद कुल योग में 27 रन जुड़े थे कि रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए विराट कोहली निराशाजनक ढंग से टिम साउदी की गेंद पर हॉपकिंस के हाथों लपके गए। कोहली आठ रन बना सके।

इससे पहले, सहवाग ने केइल मिल्स के ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर एकदिवसीय मैचों में 1000 चौके पूरे किए। ऐसा करने वाले वह सातवें बल्लेबाज हैं। एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 442 मैचों में अब तक 1927 चौके लगाए हैं।

श्रीलंका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या इस क्रम में दूसरे स्थान पर हैं। जयसूर्या के नाम 444 मैचों में 1500 चौके हैं।

1000 से अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग (1164) तीसरे, आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (1162) चौथे, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (1122) पांचवें और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (1035) छठे क्रम पर हैं।

बहरहाल, 'करो या मरो' की स्थिति में पड़ीं दोनों टीमें यह मैच जीतकर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल करने की कोशिश करेंगी। मेजबान श्रीलंका की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

भारत ने अब तक एक मैच जीता है जबकि दो में उसे हार मिली है। उसने श्रीलंका को पराजित किया था। श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने उसे 200 रनों से पराजित किया था। इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के हाथों हार मिली थी।

कीवी टीम ने भारत को हराने के अलावा श्रीलंका के खिलाफ हार का मुंह देखा है जबकि श्रीलंका के साथ खेला जाने वाला उसका दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था। उस मैच से कीवी टीम को अंक प्राप्त हुए थे।

दाम्बुला में बारिश की आशंका है। ऐसे में यह मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल खेलने का अधिकार मिल जाएगा क्योंकि उसके भारतीय टीम से दो अंक अधिक हैं।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+