यहां बुधवार को खेले गए एक मैच में चौथी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने फ्रांस के अरनौद क्लेमेंट और निकोलस महुत को 6-1, 6-4 की अंक से शिकस्त दी। अगले दौर में भूपति और मिर्नी की भिड़ंत अर्जेटीना के इदौरदो च्वांक और होरेशिया जेबोलॉस की जोड़ी से होगी।
उधर, मिश्रित युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और चीन की जी यान की जोड़ी को फ्रांस की अरवानरे जई और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी ने 2-6, 4-6 अंक से मात दी। इसके साथ इस मिश्रित जोड़ी की चुनौती भी समाप्त हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।