राष्ट्रमंडल खेल : राठौड़ के टीम में शामिल होने की संभावना कम
डबल-ट्रैप निशानेबाज राठौड़ पुणे में आयोजित दिन दिवसीय ट्रायल में शामिल नहीं हुए। भारतीय राइफल महासंघ ने दो दिन पहले ही साफ कर दिया था कि जो खिलाड़ी तीन दिवसीय ट्रायल के लिए पुणे नहीं पहुंचेंगे, उन्हें चयन के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।
ऐसे में राठौड़ का 3-14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में चुना जाना संभव नहीं दिख रहा है।
इस ट्रायल में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग भी पहुंचे, जो 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए पहले ही स्थान सुरक्षित करा चुके हैं।
टीम के चयन के संबंध में बुधवार को नई दिल्ली में राइफल महासंघ के चयनकर्ताओं की बैठक होनी है और इस बैठक में संभवत: राठौड़ के नाम पर चर्चा नहीं की जाएगी।
राठौड़ हाल के दिनों में अच्छे फार्म में नहीं हैं। मार्च, 2010 में आयोजित ट्रायल में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह बीजिंग ओलंपिक में भी कोई पदक नहीं जीत सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications