फ्रेंच ओपन: फेडरर और सोडरिलंग में होगा खिताबी मुकाबला
पेरिस, 6 जून (आईएएनएस)। दुनिया के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शुक्रवार को लगातार चौथी प्रकार फ्रेच ओपन के फाइनल में पहुंच गए। फाइनल में उनकी भिड़ंत स्वीडन के स्टार रॉबिन सोडरलिंग से होगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्विट्जरलैंड के स्टार फेडरर ने सेमीफाइनल में अर्जेटीना के जुआन डेल पोत्रो को 3-6, 7-6 (7-2), 2-6, 6-1, 6-4 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबला रविवार को फेडरर और सोडरलिंग के बीच खेला जाएगा। सोडरलिंग ने सेमीफादनल में चिली के स्टार खिलाड़ी फर्नाडो गोंजालेज को 6-3,7-5, 7-5, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी। उन्होंने विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को हराकर फ्रेंच ओपन से बाहर की राह दिखा दी थी।
सोडरलिंग के खिलाफ खिताबी मुकाबले के बारे में फेडरर ने कहा, "यह बात सही है कि सोडरलिंग के खिलाफ मेरा रिकार्ड शानदार रहा है लेकिन उन्होंने नडाल को शिकस्त दी है और वह फाइनल खेलने के पूरे योग्य हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications