प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हुई आरसीबी, राजस्थान ने 30 रनों से दी करारी शिकस्त
जयपुर। आईपीएल 11 का 53वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां राजस्थान ने आरसीबी को 30 रनों से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जगाए रखा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में तीन बदलाव हुए। दरअसल बेन लाफलिन, हेनरिक क्लासेन और श्रेयस गोपाल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया। वहीं आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
यहां पढ़ें राजस्थान बनाम आरसीबी का LIVE CRICKET SCORE:-
आरसीबी की पारी-
- प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हुई आरसीबी, राजस्थान ने 30 रनों से दी करारी शिकस्त
- आरसीबी का 10वां विकेट गिरा, सिराज 14 रन बनाकर उनादकट का दूसरा शिकार बने।
- आरसीबी को लगा 9वां झटका, 14 रन बनाकर टिम साउदी बने जयदेव उनादकट का शिकार
- 108 के स्कोर पर आरसीबी को लगा आठवां झटका, उमेश यादव 0 पर आउट। बेन लाफलिन ने लिया दूसरा विकेट
- हार की तरफ आरसीबी, सरफराज खान 7 रन बनाकर आउट। 108 के स्कोर पर आरसीबी का सातवां विकेट गिरा।
- 98 के स्कोर पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा, डिविलियर्स 35 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट
- लड़खड़ाई आरसीबी की पारी, 96 के स्कोर पर गिरा छठा विकेट, ग्रैंडहॉम 2 रन बनाकर आउट
- आरसीबी को लगा चौथा झटका, मंदीप सिंह 3 रन बनाकर आउट।
- आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, मोईन अली 1 रन बनाकर आउट
- 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 51/1
- आरसीबी का पहला विकेट गिरा, विराट कोहली 4 रन बनाकर बोल्ड।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी, कोहली-पार्थिव क्रीज पर
राजस्थान की पारी-
- त्रिपाठी की शानदार पारी, राजस्थान ने आरसीबी की जीत के लिए दिया 165 रनों का लक्ष्य। राजस्थान ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। अंत में गौथम 5 गेंदों में 14 रन बनाकर रन आउट हुए। राहुल त्रिपाठी 58 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 149 के स्कोर पर राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, हेनरिक क्लासेन 21 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट। सिराज ने लिया विकेट।
- लड़खड़ाई राजस्थान की टीम, रहाणे के बाद संजू सैमसन 0 पर आउट। उमेश यादव ने लगातार दो गेंदों में लिए विकेट।
- 101 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 33 रन बनाकर आउट। उमेश यादव ने झका दूसरा विकेट।
- 2 के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा, जोफ्रा आर्चर 0 पर आउट।उमेश यादव ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स, राहुल त्रिपाठी और जोफ्रा आर्चर क्रीज पर मौजूद
- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (कीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मंदीप सिंह, सरफराज खान, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गोथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, बेन लॉफलिन।
Story first published: Saturday, May 19, 2018, 19:43 [IST]
Other articles published on May 19, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
