भुल्लर संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर
भुल्लर को नागासाकी के पैसेज किंकाई आईलैंड गोल्फ क्लब में जारी इस चैम्पियनशिप के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। एशिया और भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आयोजकों ने भुल्लर को आमंत्रित किया है।
भुल्लर ने पहले दौर में वन अंडर 69 का कार्ड खेला। 13वें होल तक उनका प्रदर्शन अच्छा था। वह दो बर्डी लगाने में सफल रहे थे लेकिन 14वें होल पर उन्होंने पहला बोगी खेला। 16वें होल पर वह एक बार फिर बर्डी खेलने में सफल रहे लेकिन अंतिम होल पर वह एक बार फिर बोगी खेलने पर मजबूर हुए।
भुल्लर ने अपना पहला पेशेवर खिताब 2009 में एयरसेल-पीजीटीआई के रूप में जीता था। इसके बाद उन्होंने एक बार भी मुड़कर पीछे नहीं देखा और एक वर्ष से भी कम समय में कुल छह खिताब अपने नाम किए। इनमें दो एशियाई टूर के खिताब भी शामिल हैं।
पिछले वर्ष भुल्लर एशियाई आर्डर ऑफ मेरिट में छठे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कुल 308,916 डॉलर की कमाई की थी। एयरसेल-पीजीटीआई सत्र में भुल्लर ने कुल पांच खिताब जीते और ऑर्डर ऑफ मेरिट में पांचवें स्थान पर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications