वो 3 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने कोरोना की लड़ाई में दिए सबसे ज्यादा पैसे
नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस का सामना कर रही है। चीन के वूहान से फैले इस संक्रमण वायरस का इलाज अभी तक किसी देश के हाथ में नहीं लगा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। चीन, इटली, अमेरिका में इसका भयानक प्रकोप देखने को मिला। अब कोरोना वायरस भारत में भी लोगों का खुली जिंदगी जीना मुश्किल भरा कर चुका है। देश में इसका असर ज्यादा ना दिखे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिन का लाॅकडाउन किया। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा तथा कारोबार ठप्प होने से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ी। ऐसे में केंद्र सरकार की सहायता के लिए बड़ी हस्तियां दान दे रही हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी अपना सहयोग देते दिखे। आइए जानें अभी तक काैन 3 क्रिकेटर्स सबसे ज्यादा दान कर चुके हैं-
गौतम गंभीर
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश को बड़ी रकम दान में देने का ऐलान किया। वह अभी तक सबसे ज्यादा दान करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। गंभीर ने पहले दिल्ली सरकार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज और इस वायरस से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख दिए। फिर उन्होंने पीएम केयर्स को एक करोड़ डोनेट किए। इसके बाद गंभीर ने पीएम केयर फंड में 2 साल का वेतन दान करने का फैसला लिया।
गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। लोकसभा की वेबसाइट पर सांसदों के वेतन, भत्ते के साथ-साथ उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध है। इसके मुताबिक, प्रत्येक लोकसभा सांसद को वेतन मद में हर महीने 1 लाख रुपये मिलते हैं। चूंकि गंभीर ने दो साल यानी 24 महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की है, तो इसका मतलब है कि वह कुल 24 लाख रुपए कोरोना के खिलाफ जंग में दान कर रहे हैं।
रोहित शर्मा
इस क्रिकेटर ने 80 लाख की मदद की है। उन्होंने 45 लाख रुपए पीएम-केयर्स फंड और 25 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में दिए, जबकि 5 लाख रुपए फीडिंग इंडिया और 5 लाख रुपए वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स के लिए दिए।
सुरेश रैना
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने 52 लाख दान किए। इसमें रैना ने 31 लाख रुपए पीएम केयर्स फंड और 21 लाख रुपए उत्तर प्रदेश रिलीफ फंड में दान किए।
नोट- बता दें खबर है विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर 3 करोड़ की मदद की लेकिन उन्होंने रकम की घोषणा खुद नहीं की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
