Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्रीस से टोक्यो पहुंची ओलंपिक मशाल, दर्शकों के बगैर बंद दरवाजों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

एथेंस: यूनान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक को स्थगित करने की अपीलों के बीच गुरुवार को बंद दरवाजों के अंदर आयोजित किए गए समारोह में टोक्यो 2020 के आयोजकों को ओलंपिक मशाल सौंपी। दर्शकों की गैरमौजूदगी में ओलंपिक जिमनास्ट चैंपियन लेफ्टेरिस पेट्रोनियास ने मशाल लेकर दौड़ लगाई।

ओलिंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन कैटरीना स्टेफनिडी ने पैनथैनेसिक स्टेडियम के अंदर ओलंपिक 'अग्निकुंड' को प्रज्ज्वलित किया। इसी स्टेडियम में 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक खेल हुए थे।

इसके बाद यह मशाल टोक्यो 2020 के प्रतिनिधि नाओको इमोतो को सौंप दी गई। इमोतो तैराक हैं और उन्होंने 1996 अटलांटा ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। यूनिसेफ की प्रतिनिधि इमोतो को आखिरी क्षणों में नियुक्त किया गया क्योंकि वह यूनान में रहती हैं ओर उन्हें जापान से यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ी।

पिछले सप्ताह प्राचीन ओलंपिया में मशाल प्रज्जवलित करने का समारोह भी दर्शकों के बिना आयोजित किया गया था। कोरोना वायरस के कारण कई टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं और ओलिंपिक को भी स्थगित करने की मांग कुछ खिलाड़ी कर रहे हैं।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 10:44 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+