FIFA World Cup 2018 team analysis: क्या कोस्टा रिका की टीम 2014 विश्वकप के प्रदर्शन को दोहरा पाएगी?
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।
|
ये है टीम की स्थिति
फीफा ग्रुपः E ( ब्राजील, सर्बिया, स्वाटेजरलैंड, कोस्टा रिका)
मुकाबलेः 17 जून को सर्बिया से पहला मुकाबला (5.30 शाम को)
22 जून को ब्राजील के साथ दूसरा मुकाबला
27 जून को स्वीट्जरलैंड के साथ होगा तीसरा मुकाबला
फीफा रैंकिंगः 25
पिछला फीफा प्रदर्शऩः क्वाटर फाइनल (नीदरलैंड के साथ हुए मुकाबले में मिली हार)
शानदार प्रदर्शनः पिछले विश्वकप में क्वाटर फाइनल तक का सफर
स्टार खिलाड़ीः के. नावास (रियल मैड्रिड के गोलकीपर), ब्रयान रूज (फारवर्ड खिलाड़ी), जोएल कैंपबेल (फारवर्ड)
कोचः ऑस्कर रैमिरेज
|
इनसे होगी टक्कर
कोस्टा रिका की टीम ने इस बार के फीफा विश्वकप में मेक्सिको को हराकर अपनी जगह पक्की थी। गौरतलब हो की रिका की टीम ने पांचवी बार इस प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी जताई है। इस ग्रुप में इनका प्रदर्शन थोड़ा ध्यान देने वाला होगा क्योंकि इस टीम में सर्बिया, स्वीटजरलैंड के साथ-साथ ब्राजील भी शामिल है। हालांकि रिका के इतिहास पर अगर नजर डालें तो उनके लिए यह कोई अचरज की बात नहीं है क्योंकि पिछले फीफा मुकाबले में इन्होंने इटली, उरग्वे और इंग्लैंड जैसी सरीखी टीम के ग्रुप से अपनी जगह पक्की थी और इटली और उरग्वे दोनो को करारी शिकस्त भी दी थी। हालांकि क्वाटर फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
|
क्या दोहरा पाएंगे इतिहास
तरह से उन्होंने इस मुकाबले में अपनी जगह बनाई है उससे यही लगता है की उन्हें इस मुकाबले में इस ग्रुप में जीत दर्ज करनी ही चाहिए। वहीं अगर बात करें तो 2014 की टीम के 11 खिलाड़ी इस 23 लोगों की इस टीम में शामिल हैं जो रूस में मुकाबला खेलेंगे। वहीं इस टीम में पांच खिलाड़ी डिफेंस कर रहे हैं जो बिल्कुल 2014 के तर्ज पर है। वहीं इस मुकाबले के लिए ब्रायन रूज भी इंजरी से वापस लौट आए हैं।
केलोर नोवास ने 2014 में पांच मुकाबले में केवल दो गोल ही दागने दिए थे दिस प्रदर्शन ने उन्हें एक बेस्ट गोलकीपर की उपाधि भी दिलवाई थी। ये एक और बड़ी सफलता होगी इस टीम के लिए। साथ ही साथ उन्होंने तीन चैंपियनशिप लीग और रियल मैड्रिड का एक खिताब भी अपने नाम किया जो उनकी एक शानदार उपलब्धि है। ऐसे में यह खिलाड़ी कोस्टा रिका की टीम के लिए एक स्टार है और इनपर बहुत कुछ निर्भर करता है।
ब्रायन रूज पर बहुत कुछ निर्भरः
कप्तान ब्रायन की अगर बात करें तो कोस्टा रिका की टीम में सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी में से एक हैं। 2014 के विश्वकप में बाएं पैर के कमाल ने कोस्टा रिका को बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मदद की थी। हालांकि 32 वर्षीय इस खिलाड़ी का पिछला साल कुछ खास नहीं रहा है। वहीं इंजरी के कीरण यह खिलाड़ी काफी दिनों तक मुकबलों से बाहर भी रहा है। हालांकि इस खिलाड़ी की रचनात्मकता लाजवाब है और वह कोस्टा रिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी है।
अनुमानित भविष्यवाणीः अगर इस टीम पर नजर डालें तो आसानी से कहा जा सकता है की यह टीम इस ग्रुप से दूसरे नंबर पर रह सकती है लेकिन पिछली बार का इतिहास दोहराने के लिए इस टीम को और बेहतर खेलने की जरूरत होगी। इस सबको हासिल करने में उनके सामने जो सबसे बड़ी चुनौती होगी वो होगी 16 वीं रैंकिंग के साथ इस ग्रुप में मौजूद स्वीट्जरलैंड की टीम से जो कि बहुत प्रतिभावान और युवाओं की टीम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
