FIFA World Cup 2018 team analysis: मजबूत ग्रुप में अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रहेगी सर्बिया
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।
|
सर्बिया देश की यह है स्थिति
ग्रुप ई ( ब्राजील, कोस्टा रिका, स्विट्जरलैंड, सर्बिया)
मुकाबलेः पहला मुकाबला 17 जून को कोस्टा रिका के साथ शाम 5.30 बजे से
22 जून को दूसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड से रात के 11.30 बजे रात को
तीसरा मुकाबला ब्राजील से 27 जून को खेला जाएगा।
फीफा रैंकिंगः 35
पिछला मुकाबलाः 2010 (लीग स्टोज में ही मिली हार)
बेस्ट प्रदर्शनः 1930 और 1962 में सेमीफाइनल तक पहुंचे।
स्टार खिलाड़ीः सरगेज मिलिनकोविक, एलेक्जेंडर कोलारोव, ब्रांसिलैव , नमांजा मैटिक
कोचः म्लाडेन क्रिस्टाजिक
क्रिस्टाजिक की अगर बात करें तो वो एक शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने सर्बिया को 2006 के फीफा विश्वकप में लीड भी कियी था।उन्हें केयरटेकर के रूप में इस टीम में शामिल किया गया था जहां उनकी भूमिका मुसलिन के जाने के बाद तय हुई थी वहीं अभी हाल ही में उनके ऊपर एक बेहतरीन दारोमदार है।
|
इस मुकाबले में सर्बिया से क्या है उम्मीदें
सर्बिया की टीम फीफा विश्वकप में आयरलैंड को हराकर पहुंची है। इनकी टीम क्वालीफायर मुकाबलों में टॉप पर थी जहां इनकी टीम ने 10 मुकाबलों में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। हालांकि इस बात में भी कोई संदेह नहीं है की इस टीम के लिए ब्राजील, स्वीटजरलैंड और कोस्टा रिका जैसी टीमों के सामने बहुत अच्छी स्थिति रहेगी लेकिन फिर भी मुकाबले देखने लायक होंगे। वहीं अदगर इस टीम के कप्तान ब्रांसिलेव की बात करें तो उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्हें अभी हाल ही में 100 बेहतर खिलाड़ियों में शामिल किया गया। ऐसे में चीम को हौसला अपने कप्तान के इस दमदार प्रदर्शन से जरूर बढ़ा हुआ होगा।
अगर इस टीम के बारे में बात करें तो फीफा मुकाबले में सर्बिया की टीम पूरे 8 साल बाद हिस्सा ले रही है। ऐसे में अंतिम 16 तक पहुंचने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं इस टीम का 12वीं बार फीफा विश्वकप में सेलेक्शन हुआ है। ऐसे में टीम को एक बड़ा अनुभव और अनुभवी खिलाड़ियों का साथ जरूर मिला है। जहां मिलिनकोविक सरीखे खिलाड़ी है जिनकी तुलना पॉल पोग्बा से की जाती है।
|
इस कमजोरी को करना होगा दूर
इस टीम के कोच क्रिस्टाजिक को ज्यादा से ज्यादा समय अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बिताने होंगे और उन्हें अपने ग्रिप की दिग्गज टीमों के लिए कुछ खास रणनीति भी बनानी होंगी। खासकर ब्राजील की टीम के लिए जो फीफा रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है। ऐसे में इस बात का इस टीम को जरूर ध्यान देना होगा की फीफा की छठवीं रैंक पर स्थित स्विटजरलैंड और 25वें पायदान पर स्थित कोस्टा रिका के खिलाफ उन्हें मुकाबले जीतने ही होंगे अगर उन्हें आगे का सफर जारी रखना है।
|
क्या है भविष्यवाणी
अगर इस टीम में ब्राजील और स्विटजरलैंड को देखें तो ऐसा लगता है की उऩकी टीम आगे के सफर को जारी नहीं रख सकेगी। हालांकि सर्बिया को अपने अनुभवी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की दरकार जरूर रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
