श्रीलंकाई टीम का पाकिस्तान दौरा लगभग तय!
कोलंबो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे को लेकर लग रही तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए खेल मंत्री जैमिनी लोकुगे ने बुधवार को कहा कि दौरा लगभय तय है।
लोकुगे ने आईएएनएस को बताया कि अगले महीने प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा होने की 90 प्रतिशत संभावना है। खेल मंत्री ने मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट के अंतरिम प्रशासन को भंग कर दिया था। इसके प्रमुख अर्जुन रणतुंगा थे।
खेल मंत्री ने कहा, "मैं इस दौरे के संबंध में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से बात कर रहा हूं। विदेश मंत्रालय से सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी बातचीत चल रही है।"
उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा दौरा रद्द करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका से पाकिस्तान दौरा करने का आग्रह किया था। इसके बाद अर्जुन रणतुंगा ने पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेलने की हामी भरी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications