KKR VS RR: केकेआर ने मैच जीतकर भी दर्ज किया अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब अपने रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है, एक प्लेऑफ मुकाबाल चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जा चुका है वहीं इस मैच में जीत दर्ज कर चेन्नई की टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। इसी बीच बुधवार को केकेआर और राजस्थान के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एलिमिनेटर वन के इस मुकाबले में जीत दर्ज कर केकेआर की टीम ने एलीमिनेटर 2 में अपनी जगह बना ली और हैदराबाद से मुकाबले के बाद शुक्रवार को जो टीम जीतेगी वो रविवार को चेन्नई से फाइनल में भिड़ेगी। दरअसल केकेआर और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में केकेआर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी, इस मैच में इस टीम की शुरुआत बेहद खराब थी और महज 24 रन के स्कोर पर ही केकेआर के तीन विकेट गिर गए थे। हालांकि कप्तान दिनेश कार्तिक की शानदार अर्धशतकीय पारी और रसेल की धुआंधार 49 रनों की पारी ने केकेआर को 169 रन तक पहुंचा दिया। भले ही केकेआर इस मुकाबले को जीत गया हो लेकिन उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
केकेआर के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्डः दरअसल इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाती नजर आई और नितिश राणा सहित तीन प्रमुख बल्लेबाज 24 के स्कोर पर ही पवेलियन चले गए। इस मैच में केकेआर ने पहले पावरप्ले यानी की 6 ओवर में केवल 46 रन ही बनाए, जो की पावरप्ले में सबसे धीमा स्कोर है इसके पहले यह कारनामा मुंबई इंडियंस के नाम था जिन्होंने केवल 47 रन बनाए थे। हालांकि केकेआर के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और रहाणे व सैमसन की शानदार पारी के बावजूद भी उन्हें 144 रन से आगे नहीं जाने दिया और यह मुकाबला जीत लिया। गौरतलब हो की एलीमिनेटर दो का मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद और केकेआर के बीच खेला जाएगा और इस मुकाबले में विजेता टीम रविवार को चेन्नई से फाइनल में भिड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
