Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लोगार्ट को मिलना चाहिए दक्षिण अफ्रीका की सफलता का श्रेय

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की चयन समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहने के दौरान लोगार्ट ने चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने को लेकर काफी आलोचना झेली थी। ये खिलाड़ी हैं-हाशिम अमला, डेन स्टेन, अब्राहम डिविलियर्स और एश्वेल प्रिंस।

आस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट श्रंखला में दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत में अमला, स्टेन और डिविलियर्स ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। प्रिंस चोट के कारण इस श्रंखला में नहीं खेल सके।

लोगार्ट पर आरोप लगा था कि उन्होंने अमला और प्रिंस का चयन रंग के आधार पर किया है न कि प्रतिभा के आधार पर। दूसरी ओर, कई लोगों का मानना था कि स्टेन और डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट में कभी सफल नहीं हो सकेंगे लेकिन वक्त के साथ इन खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया।

पत्र ने लोगार्ट के हवाले से लिखा है, "मैंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया, जो आज चमक बिखेर रहे हैं। हालांकि इनके चयन को लेकर मुझे काफी आलोचना झेलनी पड़ी। कुछ अश्वेत खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने को लेकर भी मेरी आलोचना हुई थी लेकिन मैंने इन पर ध्यान नहीं दिया। मुझे खुशी है कि इन खिलाड़ियों ने आलोचकों को गलत और मुझे सही साबित किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+