फीफा विश्व कप : विरोध को लेकर जिंबाब्वे-उत्तर कोरिया मैच रद्द
समाचार एजेंसी डीपीए ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि उत्तर कोरियाई टीम को अभ्यास और स्थानीय टीमों के साथ मैच खेलने के लिए मंगलवार को जिंबाब्वे पहुंचना था, लेकिन विरोध की धमकी के कारण यह टीम जिंबाब्वे नहीं पहुंच सकी।
एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया है कि राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे और विपक्ष के पूर्व नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री मोर्गन थ्वानगिरई के विरोध के कारण उत्तर कोरियाई टीम के इस दौरे को शुरू होने से पहले ही समाप्त कर दिया गया।
कोरियाई टीम के इस दौरे को लेकर थ्वानगिरई की पार्टी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंड (एमडीसी) के कार्यकर्ता काफी नाराज थे और उन्होंने भारी प्रदर्शन की धमकी दी थी।
जिंबाब्वे के खेल मंत्री डेविड कोलटार्ट ने भी कोरियाई टीम का दौरा रद्द होने से जुड़ी खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि अब उत्तर कोरियाई टीम यहां आएगी। मैं इसके पीछे के वास्तविक कारणों के बारे में नहीं बता सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications