कोहली ने अनुष्का संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा- मुस्कुराहट फेक हो सकती है, लेकिन...
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कोहली 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन के कारण अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई स्थित अपने घर में ठहरे हुए हैं। उन्होंने अनुष्का के साथ खींची गई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, साथ ही दिल जीत लेने वाली बात भी कही।
कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कोहली ने जो कैप्शन लिखा है, इसमें उन दोनों के बीच का बॉन्ड साफ झलक रहा है। कोहली ने कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों की मुस्कुराहट फेक हो सकती है, लेकिन हम नहीं।'
विराट और अनुष्का लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं। हाल ही में अनुष्का ने विराट कोहली का हेयरकट भी किया था। विराट और अनुष्का कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए पीएम राहत कोष में दान भी कर चुके हैं, दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी, हालांकि दोनों ने ही धनराशि की घोषणा नहीं की थी।
Our smiles maybe fake but we are not 🐒😜 #StayHome #stayhealthy #staysafe pic.twitter.com/U3rVme12XV
— Virat Kohli (@imVkohli) April 2, 2020
इसके साथ ही उन्होंने फैंस से घर में ही रहने की अपील भी की है। कोहली पिछले कई दिनों से लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर चुके हैं, ताकि लोग सुरक्षित रहें और कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचें. मालूम हो कि भारत समेत दुनियाभर में करीब दो बिलियन लोगों को लॉक डाउन किया गया है ताकि इस वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। बता दें कि चीन के बुहान से फैले इस संक्रमण रोग से भारत में अबतक 1965 लोग शिकार हो चुके हैं, जिसमें 45 लोग जान गंवा चुके हैं। केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के बाहर ना निकलें। कई ट्रेनों के डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड बना लिया गया है। ऐसी खराब स्थिति में सरकार की सहायता के लिए सभी हस्तियां आगे आ रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
