Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बंगाल की खाड़ी में बिलियड्स खेलेगा उड़ीसा का स्क्यूबा डाइवर

कटक, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पानी में शादी रचाने और रॉक बैंड द्वारा मनमोहक संगीत बजाने के कारनामे तो पहले ही हो चुके हैं लेकिन अब भारत का एक अंतर्राष्ट्रीय स्क्यूबा डाइवर बंगाल की खाड़ी में बिलियर्ड्स खेलने की तैयारी कर रहा है।

उड़ीसा के स्क्यूबा डाइवर सबीर बुक्स ने गोपालपुर के पास समुद्र में इस कारनामे को अंजाम देने का फैसला किया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने पानी में बिलियर्ड्स खेलने का फैसला किया है। दुनिया में अपने तरह का यह पहला प्रयास होगा। इसके जरिए मैं अपने राज्य को सकारात्मक कारणों से विश्व पटल पर मशहूर करना चाहता हूं।"

इस काम में राज्य के राष्ट्रीय स्तर के बिलियर्ड्स खिलाड़ी एहसान उल हक बुक्स की मदद करेंगे। हक ने कहा, "मैं बुक्स से स्क्यूबा डाइविंग सीख रहा हूं। अभी हम भुवनेश्वर के एक तरणताल में इसका अभ्यास कर रहे हैं। जल्द ही हम इसे बंगाल की खाड़ी में आजमाएंगे।"

बक्स और हक एक खास तरह के टेबल पर बिलियर्ड्स खेलेंगे। यह टेबल पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।

हक और बक्स जब पानी में बिलियर्ड्स खेल रहे होंगे, तब बाहर बैठे लोग एलसीडी स्क्रीन पर यह नजारा देख रहे होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+