Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : 'दागी तिकड़ी' ने निलंबन के खिलाफ अपील की

इस्लामाबाद, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग के आरोपों से घिरे पाकिस्तान के तीन क्रिकेट खिलाड़ी-सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर ने अपने निलंबन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष अपील कर दी है।

आईसीसी ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के साथ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान सामने आई स्पॉट फिक्सिंग की घटना के बाद जारी जांच के मद्देनजर तीनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया था। आईसीसी ने इस निलंबन के खिलाफ अपील दायर करने के लिए इन खिलाड़ियों को 14 दिन का समय दिया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों दागी खिलाड़ियों ने मंगलवार को लाहौर में पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट से मुलाकात कर इस घटना के बाद की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने खिलाड़ियों द्वारा आईसीसी के समक्ष अपील दायर करने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों ने आईसीसी की नोटिस का जवाब भेज दिया है। मेरे पास इससे अधिक और कोई जानकारी नहीं है।"

स्पॉट फिक्सिंग मामले में मंगलवार को लंदन में पाकिस्तानी खिलाड़ी वहाब रियाज से भी पूछताछ होनी है। इस संबंध में विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल और बट्ट से पहले ही पूछताछ हो चुकी है। आईसीसी ने इन दो खिलाड़ियों को एशिया कप के दौरान मैच फिक्सिंग के संदेह में अलग से नोटिस दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+