फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक नहीं खुला स्पेन का खाता (लीड-1)
यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन के लिए यह चिंता का विषय रहा कि 69 फीसदी समय के दौरान गेंद अपने पक्ष में रखने के बावजूद वह एक भी गोल नहीं कर सका।
इससे जाहिर होता है कि स्विट्जरलैंड की रक्षापंक्ति ने इस मैच के लिए किस स्तर की तैयारी की है। स्विट्जरलैंड के लिए यह मैच ड्रॉ कराना भी एक बड़ी सफलता होगी।
स्पेन की टीम ने पूरे 45 मिनट तक स्विट्जरलैंड के गोलपोस्ट पर हमला जारी रखा। इस दौरान उसने कुल पांच सफल प्रयास किए लेकिन दो ही गोल पोस्ट के करीब पहुंच सके।
दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड की टीम अपनी रक्षापंक्ति पर ही ध्यान केंद्रित किए रही। इस कारण वह एक बार भी स्पेन की रक्षापंक्ति की परीक्षा नहीं ले सकी।
यह मैच खिताब का दावेदार माने जा रहे स्पेन के लिए काफी अहम है। स्पेन के लिए खुशखबरी यह है कि उसके स्टार मिडफील्डर आंद्रे इनेस्ता चोट से उबरकर मैदान में लौट आए हैं।
इनेस्ता ने अपनी छवि के अनुरूप खेल दिखाया और मैदान में हर जगह नजर आए। उन्होंने डेविड सिल्वा, सर्जियो रेमोस और जोन केपडेविला के साथ दोनों ओर से आक्रमण किए।
इस मैच में स्विट्जरलैंड के कप्तान एलेक्जेंडर फ्रेई और वालोन बेहरामी जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को चोट लगी है। इस रोचक मैच में दोनों टीमों की कप्तानी गोलकीपरों के हाथ में है।
स्विट्जरलैंड के कप्तान डिएगो बेनागजीलियो हैं जबकि स्पेन की कमान लिकेर कासीलास के हाथों में है। बेनागजीलियो जर्मन क्लब वूल्फ्सबर्ग के लिए पेशेवर फुटबाल खेलते हैं जबकि कासीलास स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के गोलकीपर हैं।
बुधवार को खेले गए इस ग्रुप के पहले मुकाबले में दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने मध्य अमेरिकी देश होंडुरास को 1-0 से पराजित किया। इस जीत ने चिली को ग्रुप तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications