Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल में मैच फिक्सिंग नहीं : मोदी

मोदी ने कहा, "आईपीएल के तीनों संस्करण पाक-साफ रहे हैं। मैच फिक्सिंग के आरोप मनगढ़ंत हैं। आईपीएल की सफलता से जलने वाले लोग इसे बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसके जरिए हमारी उपलब्धियों को कम करने की साजिश चल रही है।"

"आईपीएल उच्च कोटि का प्रतिस्पर्धी आयोजन है। इसकी टीमों को सभी मालिक जीत चाहते हैं और साथ ही खिलाड़ी भी यही इच्छा रखते हैं। हम इस संबंध में उनकी संप्रभुता पर किसी प्रकार का शक नहीं कर सकते।"

मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का कतई अफसोस नहीं है कि उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर कोच्चि फ्रेंचाइजी के हिस्सदारों के नामों का खुलासा किया। इससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और इसी कारण विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर को अपना पद गंवाना पड़ा था।

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान मोदी ने कहा, "मुझे किसी बात का अफसोस नहीं। आईपीएल का अध्यक्ष होने के नाते मुझे कुछ बातें अच्छी नहीं लग रही थीं और मैंने उन्हीं के बारे में लोगों को सूचित किया है। मेरे पास इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+