बलाक की गैरमौजूदगी दूसरी टीमों के लिए फायदेमंद नहीं : काहिल
आस्ट्रेलियाई टीम को 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे विश्व कप के लिए जर्मनी, सर्बिया और घाना के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है। आस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 13 जून को जर्मनी के खिलाफ ही खेलना है।
काहिल ने कहा, "मैं बलाक के लिए निराश हूं। वैसे उनकी गैरमौजूदगी से हमें सीधे तौर पर कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि जर्मन टीम में काफी गहराई है। ऐसे में यह सोचना कि बलाक के नहीं रहने से हम उसे हरा देंगे, तो यह बचपना होगा।"
काहिल ने कहा कि वह अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हैं। बकौल काहिल, "मैं इससे अधिक फिट नहीं हो सकता। एक लंबे घरेलू सत्र के बाद खुद को चुस्त-दुरुस्त पाना सुखद अहसास है। हमारे पास आराम के लिए पर्याप्त समय है और इसका उपयोग हम खुद को तरोताजा रखने के लिए करेंगे।"
विश्व कप आयोजन 11 जून से होना है। 11 जुलाई तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में फुटबाल जगत की 32 श्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी। अफ्रीका महाद्वीप में विश्व कप का आयोजन पहली बार हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications