फीफा विश्व कप : न्यूजीलैंड ने दागा पहला गोल (लीड-1)
न्यूजीलैंड के फारवर्ड खिलाड़ी शेन स्मेलट्ज ने पहला गोल दागा। मौजूदा चैम्पियन इटली को अब भी इस विश्व कप में जीत की तलाश है। उसे अपने पहले मुकाबले में पराग्वे के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था।
न्यूजीलैंड की टीम का भी कमोवेश यही हाल है। किवी टीम से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं थी लेकिन जिस तरीके से उसने पहला गोल दागकर सभी को सकते में डाल दिया है, ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
न्यूजीलैंड अपने पहले मैच में स्लोवाकिया को नहीं हरा सकी थी। वह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।
स्लोवाकिया की टीम रविवार को ही खेला गया अपना दूसरा मैच पराग्वे के हाथों हार चुकी है। इस जीत ने पराग्वे को इस ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसके चार अंक हो गए हैं जबकि इटली, न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया के एक-एक अंक हैं।
इटली और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक दोस्ताना मैच खेला गया है। 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए कन्फेडरेशंस कप के दौरान इटली की टीम ने 4-3 से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications