श्रीलंका को हराकर भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला पर किया कब्जा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वीरेंद्र सहवाग (116) और युवराज सिंह (117) के शानदार शतक और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 35) तथा यूसुफ पठान (नाबाद 59) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 363 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 41.4 ओवर के खेल में 216 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (83) और कप्तान माहेला जयवर्धने (30) ही कुछ समय तक भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। परवेज महरूफ ने 22 रन बनाए।
भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि प्रवीण कुमार ने 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज जहीर खान, वीरेन्द्र सहवाग और युवाराज सिंह को भी एक-एक विकेट मिला।
श्रृंखला का चौथा मुकाबला पांच फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाना है। यह मैच भी दिन/रात का होगा।
एकदिवसीय मुकाबलों में भारत की यह लगातार आठवीं जीत है। श्रीलंका को तीन मुकाबलों में हराने से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड को लगातार पांच मैचों में पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications