ये क्या! गाली देने वाले को ही विराट कोहली ने गिफ्ट में दे दिया बल्ला
नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था जहां उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोलकाता के नीतीश राणा ने लगातार दो गेंद पर बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का विकेट झटक काफी सुर्खियां बटोरीं थी। यही नहीं, कहा जा रहा है कि राणा ने कोहली को बोल्ड करने के बाद तो अपशब्द भी कहे थे। हालांकि कोहली को इससे फर्क नहीं पड़ता और वे अच्छे खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। वैसे तो नितीश राणा एक बल्लेबाज हैं लेकिन वे पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते हैं। इसी चक्कर में कोहली और डिविलियर्स उन्हें पढ़ नहीं पाए और अपना विकेट खो बैठे। हालांकि अब कोहली ने उनके प्रदर्शन से खुश होकर अपना बल्ला गिफ्ट किया है।
कोहली ने राणा को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कदम उठाया है जिससे यह युवा भी काफी उत्साहित है। कोहली से मिले बल्ले को लेकर नीतीश राणा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उनको शुक्रिया कहा। राणा ने तस्वीर के साथ लिखा, 'जब खेल के महानतम खिलाड़ियों से एक आपकी सराहना करता है तो इसका मतलब है कि आप कुछ सही कर रहे हैं। इस बल्ले के लिए बहुत शुक्रिया, विराट भैया, मुझे इसी तरह के प्रोत्साहन की जरूरत थी।'
आपको बता दें कि राणा ने पहले तो टी20 के खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स का विकेट झटका। इसके ठीक बाद अगली ही गेंद पर कप्तान विराट कोहली को बोल्ड कर दिया। इस विकेट को लेने के बाद राणा ने कुछ अपशब्द भी निकाले थे जिसकी काफी आलोचनी भी हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
