भारत की लगातार 7 वीं जीत (लीड-7)
एकदिवसीय मुकाबलों में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। इंग्लैंड के साथ नवंबर में खेली गई सात मैचों की श्रृंखला में भारत 5-0 से आगे था। मुंबई हमले के कारण दो मैच ख्ेाले बिना ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम स्वदेश लौट गई थी।
शनिवार को टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने युवराज सिंह (66)और वीरेंद्र सहवाग (42) की पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 49.2 ओवरों में 241 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत से पांच एक दिवसीय मुकाबलों की श्रृंखला में भारत ने अब 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
शुरूआती तीन विकेट सस्ते में गंवाने के बाद कप्तान महेला जयवर्धने (52) और थिलिना केनडैंबी नाबाद (93) की साहसिक पारियों की बदौलत श्रीलंका ने मैच में वापसी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन भारतीय टीम की अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के आगे उनका यह प्रयास विफल रहा।
75 गेंदों की पारी में में एक चौका और एक छक्का लगाने वाले जयवर्धने के आउट होने के बाद हालांकि चामारा कापूगेदेरा ( 31) ने काफी हद तक केनडेंबी का साथ निभाया लेकिन इसके बाद फरवेज महारूफ (7), थियान तुसारा (7), मुथैया मुरलीधरन (3) नुवान कुलसेकरा (1 )और अजंथा मेंडिस ( 0) ने निराश किया।
केनडैंबी अंत तक आउट हुए बगैर अपनी टीम को हारते देखते रहे। उन्होंने 129 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाकर श्रीलंकाई दर्शकों की उम्मीद को काफी देर तक बनाए रखा।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 13 रन के कुल योग पर तेंदुलकर (6) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। तेंदुलकर को नुवान कुलसेकरा ने पगबाधा आउट करार दिया था, हालांकि यह निर्णय विवादास्पद रहा। तेंदुलकर लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (42) और उनके युवा जोड़ीदार गौतम गंभीर (27) ने टीम को पहले झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़ने के बाद गंभीर हरफनमौला फरवेज महरूफ की गेंद को छेड़ने के फिराक में विकेट की पीछे कुमार संगकारा के हाथों लपके गए।
सहवाग ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए युवराज सिंह (66) के साथ पारी को संवारने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली लेकिन 83 के कुल योग पर अनावश्यक रूप से तीन रन लेने के प्रयास में वह रन आउट करार दिए गए। सहवाग ने अपनी 26 गेंदों की पारी में सात झन्नाटेदार चौके लगाए।
31 ओवर के खेल में भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। युवराज और सुरेश रैना (29) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 85 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।
युवराज ने अपनी 88 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि पहले मैच में अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम किरदार निभाने वाले रैना ने 43 गेंदों पर एक छक्का जड़ा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (23) और यूसुफ पठान (21) ने छोटी किंतु उपयोगी पारियां खेलीं। जहीर ने 17 और प्रवीण ने 15 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से कुलसेकरा, असंथा मेंडिस और महरूफ ने दो-दो विकेट लिए। 501 विकेट लेकर पाकिस्तान के वसीम अकरम (502) विकेटों के विश्व रिकार्ड को तोड़ने का इंतजार कर रहे मुथैया मुरलीधरन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications