आस्ट्रेलियन ओपन : पेस और ब्लैक की जोड़ी हारी (लीड-1)
आस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक पेस और ब्लैक की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-1, 7-5 से पराजित किया।
मिश्रित युगल वर्ग के अन्य मुकाबलों में फ्रांस की नताली डेसी और इजरायल के एंडी रैम की जोड़ी ने अमेरिका की लेजल हूबर और ब्रिटेन के जेमी मरे की जोड़ी को 6-7, 6-2, 10-4 से हराया।
उधर, भारत के एक दिग्गज युगल विशेषज्ञ महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति-नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और फर्नाडो वर्दास्को की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-1, 2-6, 6-4 से हराया।
टूर्नामेंट के नौवें दिन खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड के लुकास कुबोट और आस्ट्रिया के ओलिवर माराक की जोड़ी भी अंतिम चार दौर में जगह बनाने में सफल रही।
कुबोट और माराक ने पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटवोस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications