राष्ट्रमंडल खेल : महिला हॉकी टीम की कमान सुरिंदर को (लीड-1)
पुरुष टीम के चयन के लिए कुल 35 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इन सभी खिलाड़ियों ने बेलवाड़ी खेल परिसर में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित ट्रायल में हिस्सा लिया।
हॉकी इंडिया द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि टीम के चयन में राष्ट्रीय चयन समिति के अलावा मुख्य कोच जोस ब्रासा और उनके सहायक हरेंद्र सिंह की भी प्रमुख भूमिका रही।
चयन समिति में चयनकर्ता कर्नल बलबीर सिंह और बी. पी. गोविंदा के अलावा सरकारी पर्यवेक्षक अजीत पाल सिंह और जफर इकबाल शामिल थे।
दूसरी ओर, अर्जेटीना के शहर रोजारियो में जारी विश्व कप में हिस्सा लेने पहुंची महिला टीम का चयन चयनकर्ता बलबीर और सीता मेहता ने किया। इस काम में सरकारी पर्यवेक्षक रूपा सैनी, अजीत पाल और जफर ने उनकी मदद की।
विश्व कप में भारत का पहला मैच सोमवार को हॉलैंड के साथ होना है। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में चीन में आयोजित एशिया कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।
पुरुष टीम :
गोलकीपर : भरत छेत्री
डिफेंडर : धनंजय महाडिक, सरदार सिंह, प्रबोध टिर्की, गुरबाज सिंह और संदीप सिंह।
मिडफील्डर : अर्जुन हलप्पा, विक्रम पिल्लै, रविपाल, भारत, सरवनजीत सिंह और दानिश मुज्तबा।
फारवर्ड : राजपाल सिंह (कप्तान), तुषार खांडेकर, शिवेंद्र सिंह और धर्मवीर सिंह।
वैकल्पिक खिलाड़ी : एड्रियन डिसूजा (गोलकीपर), रुपेंद्रपाल सिंह (डिफेंडर), विकास पिल्लै और वी.एस. विनय (मिडफील्डर), गुरविंदर सिंह चांडी और मनदीप अंतिल ( दोनों फारवर्ड)।
महिला टीम :
गोलकीपर : दीपिका मूर्ति और एमिमारपु राजू
डिफेंडर : बिनीता टोप्पो, सुभद्रा प्रधान और जयदीप कौर
मिडफील्डर : असुंता लाकरा, किरणदीप कौर, मुक्तप्रभा बार्ला, दीपिका ठाकुर और रितु रानी।
फारवर्ड : सुरिंदर कौर, सबा अंजुम, जसजीत कौर, चानचान थाकचोम देवी और पूनम रानी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications