बांग्लादेश को क्लूजनर के जवाब का इंतजार
क्लूजनर को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच की दौड़ में सबसे बड़ा उम्मीदवार माना जा रहा है। बीसीबी ने इस संबंध में उनके सामने एक महीना पहले प्रस्ताव रखा था लेकिन क्लूजनर ने बीसीबी को अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक बीसीबी को श्रीलंका के चंपक रमानायके द्वारा खाली गए पद के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से उसने क्लूजनर को दावेदार के रूप में चुना था।
इसका कारण यह है कि क्लूजनर ने हाल ही में प्रीटोरिया स्थित क्रिकेट साउथ अफ्रीका के हाई परफारमेंस सेंटर से कोचिंग का पाठ्यक्रम पास किया है। रमानायके ने बीमारी के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था।
बांग्लादेश को नए क्षेत्ररक्षण कोच की भी जरूरत थी क्योंकि बीसीबी ने मौजूदा कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का कार्यकाल बढ़ाने से इंकार कर दिया है। इस पद के लिए इंग्लैंड के जूलियन फाउंटेन का चयन कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications