राष्ट्रमंडल खेल : सायना ने कहा, पदक की आस है
सायना ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि हालांकि उन्हें मलेशिया, सिंगापुर और स्कॉटलैंड की खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी लेकिन इसके बावजूद वह पदक जीतने को लेकर आशावान हैं।
सायना ने कहा, "मैं पदक जीतने की आस लेकर चल रही हूं। इसके लिए मैं जोरदार मेहनत कर रही हूं। मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं। मेरा लक्ष्य बिना दबाव के खेलना है। वैसे मेरा सामना मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर की कुछ अच्छी खिलाड़ियों से हो सकता है लेकिन इसके बावजूद पदक की आस बरकरार है।"
सायना के मुताबिक भारतीय टीम इस बार राष्ट्रमंडल खेलों के बीते संस्करणों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी। सायना ने कहा, "पिछले कुछ वर्षो से हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस लिहाज से मैं अपने दूसरे साथियों से भी पदक की आस लगाए हुए हूं। सबकुछ ठीक रहा तो हमारा प्रदर्शन बीते संस्करणों से बेहतर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications