RCB कोच डेनियल विटोरी बोले, 'क्रिस गेल के खेलने की उम्मीद कम है'
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कोच ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है। लेकिन उससे पहले उसके कोच ने बड़ा बयान दिया था।
आरसीबी के कोच डेनियल विटोरी ने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, "क्रिस गेल के खेलने की उम्मीद कम है, लेकिन अगर वो खेलते हैं तो हर कोई जानता है कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं और आरसीबी के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। हमें उनकी ताकत और कमजोरी से अच्छे से वाकिफ हैं। इसी वजह से हमें उन्हें कैसे रोकना है, यह चीज अच्छे से जानते हैं।"
गौरतलब है कि क्रिस गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी थी। पंजाब ने गेल को आखिरी समय में नीलामी में खरीदा था। हालांकि पंजाब ने गेल के बिना पहले मैच में दिल्ली को आसानी से मात दे दी थी। वहीं आरसीबी को उसके पहले मैच में केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बात पर विटोरी ने कहा, "पिछले मैच में हमने सिर्फ सुनील नारेन को अच्छी गेंदबाजी नहीं की, उसके अलावा हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था। हम 5 गेंदबाज इसलिए खिला रहे हैं, ताकि वो इस मौके का फायदा उठाए और खुद ही अपनी जिम्मेदारी को पूरे करें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
