Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल: सुरक्षा व्यवस्था पर आस्ट्रेलियाई एथलीटों की पैनी नजर

स्थानीय समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक धावक तामसिन लेविस ने कहा, "खेलों को ध्यान में रखकर मैं निश्चित तौर पर सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखे हुए हूं। खेल से जीवन अधिक महत्वपूर्ण है।"

लेविस ने शनिवार को कहा कि वह दिल्ली की परिस्थतियों पर नजर रख रही हैं और वहां जाने का अपना कार्यक्रम बदल भी सकती हैं।

एक अन्य एथलीट स्कॉट मार्टिन ने कहा कि आतंकवादी हमलों की आशंका सभी एथलीटों के लिए चिंता का विषय है।

आस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल संघ के प्रमुख पैरी क्रॉसव्हाइट एथलीटों की सुरक्षा के अपने रुख पर कायम हैं। क्रासव्हाइट ने कहा, "मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता एथलीटों की सुरक्षा है। यदि वहां एथलीटों को खतरा होगा तो हम नहीं जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+