मैक्लॉरेन की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका जीता
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (37) और हरफनमौला जैक्स कैलिस (53) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 136 रन बनाए।
स्मिथ ने अपनी 31 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा जबकि कैलिस ने 45 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। वेस्टइंडीज की ओर से केमर रोच और केरन पोलार्ड ने दो-दो सफलता अर्जित की।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम मैक्लॉरेन और जेहान बोथा (19/2) की उम्दा गेंदबाजी के कारण 19.5 ओवरों में 123 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
मेजबान टीम की ओर से पोलार्ड ने सर्वाधिक 27 रन बनाए जबकि ड्वेन ब्रावो ने 20 और डरेन सैमी ने 17 रन जोड़े। कप्तान क्रिस गेल (14), आंद्रे फ्लेचर (0), नरसिंह देवनारायण (0) और निकिता मिलर (5) ने निराश किया।
इस जीत ने मेहमान टीम को दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications