Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लीड्स टेस्ट : आस्ट्रेलिया की पहली पारी 88 रन पर ढेर (लीड-2)

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए जबकि मार्कस नार्थ ने 16 रनों का योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी इस कदर नाकाम हुई कि वह 33.1 ओवरों तक ही विकेट पर टिक सकी। सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (5), साइमन कैटिच (13), कप्तान रिकी पोंटिंग (6), उपकप्तान माइकल क्लार्क (3), माइकल हसी (5), स्टीवन स्मिथ (10), मिशेन जानसन (0) और बेन हिल्फेनहास (3) सभी ने निराश किया।

आमेर और आसिफ द्वारा लिखी गई सफलता की इस कहानी में उमर गुल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुल ने दो विकेट अपने नाम किए जबकि उमर अमीन को एक सफलता मिली।

दो मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने लॉर्ड्स में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 150 रनों से पराजित किया था।

शाहिद अफरीदी के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट को इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बट्ट पिछले तीन साल में पाकिस्तान के सातवें कप्तान हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+