क्रिकेट मैच के दौरान कई धमाकों में आठ लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल
काबुल। अफगानिस्तान के खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए कई धमाकों में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाके अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में एक हुए। रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के अवसर एक फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान यह धमाके हुए।
इस धमाके को लेकर अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान आतंकी और इस्लामिक स्टेट ग्रुप काफी सक्रिय है, विशेषकर नांगरहर प्रांत में। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।
खबरों के मुताबिक धमाके दो रॉकेटों के कारण हुए जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सीमा से सटे हुए नांगरहार प्रांत में इस साल हिंसक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। गत सप्ताह राज्य लेखा कायार्लय पर हुए हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
