आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने जयसूर्या का विकेट गंवाया (लीड-1)
ईस्ट लंदन में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मुकाबले में छह रन बनाने वाले जयसूर्या को अशोक डिंडा ने वान विर्क के हाथों कैच कराया। उस समय मुंबई इंडियंस टीम का कुल योग 19 रन था।
खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस टीम ने पांच ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए थे जबकि हरभजन सिंह चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। यह उसका छठा मैच है। अब तक खेले गए पांच मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
दूसरी ओर, बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली नाइट राइर्ड्स टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसने छह मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications