वेबसाइट 'स्पोर्ट् वर्ल्ड डॉट कॉम' के मुताबिक खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए शारापोवा ने शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एगनिस्का रेडवांस्का को कड़े संघर्ष के बाद 1-6, 6-2, 6-2 से पराजित किया।
दूसरी ओर, अपने 21वें जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाने हुए एजारेंका ने प्रतियोगिता की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
कोहनी की चोट से लंबे समय से परेशान रहीं विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शारापोवा इस सत्र में अपने पहले डब्ल्यूटीए खिताब के लिए प्रयासरत हैं। शारापोवा तीन बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।