रेड बुल के वेबर ने ब्रिटिश ग्रां पी रेस जीती
मैक्लॉरेन टीम के लेविस हेमिल्टन फेरारी टीम के चालक फर्नाडो अलोसों की खराब शुरुआत का फायदा उठाकर दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
मर्सीडीज टीम के निको रोसबर्ग ने तीसरा और मौजूदा चैम्पियन जेसन बटन चौथे स्थान पर रहे। रुबेन बारिकेलो ने पांचवां और साउबर टीम के कामुई काबायाशी ने छठा स्थान हासिल किया।
रेड बुल टीम के दूसरे चालक सबास्टियन विटेल ने सातवां स्थान हासिल किया। विटेल ने पिछले वर्ष यह रेस जीती थी। विटेल की कार रेस की शुरुआत में ही पंक्चर हो गई थी।
विश्व चैंम्पियनशिप की तालिका में हेमिल्टन 145 अंकों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं जबकि बटन ने 133 अंक जुटाए हैं। वेबर 128 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि विटेल ने 121 अंक अपने खाते में डाले हैं। इस सूची में पूर्व चैम्पियन अलोंसो 98 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications