फीफा विश्व कप: ब्राजील जीता, नहीं चले काका (लीड-1)
स्थानीय एलिस पार्क स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले से पहले सब यही मानकर चल रहे थे कि पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील की टीम अपने से बेहद कमजोर उत्तर कोरिया की रक्षा पंक्ति को ध्वस्त कर देगी। परंतु खेल शुरू होने के बाद ऐसा नहीं हुआ। उत्तर कोरियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काका जैसे स्टार को इस कदर उलझा दिया कि वह लाचार से नजर आने लगे।
ऐसा नहीं कि काका ने कोई कोशिश नहीं की। रियाल मेड्रिड की ओर से खेलने वाले इस मिडफिल्डर ने कई बार उत्तर कोरियाई रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह से वह भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी की तरह इस विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके।
काका ने भले ही अपने प्रशंसकों को निराश किया लेकिन उनके साथी मैकॉन ने वह खूबसूतरत खेल दिखाया जिस वजह से पूरी दुनिया ब्राजीलियाई फुटबाल शैली की मुरीद है। खेल के 55वें मिनट में मैकॉन ने खूबसूरत गोल किया। इंटर मिलान के इस डिफेंडर के इस गोल को निश्चित तौर पर टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बेतहरीन गोल कहा जाएगा।
मैकॉन के बाद 72वें मिनट में रॉबिन्हो के एक बेहतरीन क्रॉस फायदा उठाते हुए एलानो ने गेंद को बड़े ही खूबसूसत अंदाज में उत्तर कोरिया के गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके बाद 89वें मिनट में उत्तर कोरिया के जी युन नैम ने गोल किया और स्कोर 2-1 हो गया। आखिरकार ब्राजील ने यह मैच जीत लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications