Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : सुपर किंग्स को मिला 190 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने अब्राहम डिविलिर्स (नाबाद 105) और तिलकरत्ने दिलशान (50) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

डिविलियर्स ने अपनी 54 गेंदों की बेमिसाल पारी के दौरान पांच चौके लगाए जबकि उनके बल्ले से छह गगनचुंबी छक्के भी निकले।

आईपीएल में दिल्ली की टीम का यह दूसरा मैच है। इससे पहले रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से पराजित किया था। उस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम के तहत निकला था।

दूसरी ओर, चेन्नई की टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है। इससे पहले उसे एक मैच में हार और एक में जीत मिली थी। आईपीएल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन मैच में चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को बुरी तरह पराजित किया था।

टीमों की तालिका में दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के कारण दिल्ली की टीम तालिका में तीसरे और चेन्नई चौथे स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+