कॉमनवेल्थ लेन का ट्रायल
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली की सड़कों पर ख़ास लेन बनाई जा रही है.
रविवार को इसका लेन का एक छोटा ट्रायल किया गया.
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खिलाड़ी, अधिकारी और प्रतिनिधि एक निश्चित समय तक इस ख़ास लेन से होकर गुज़रेंगे और अन्य लोगों के लिए यह लेन नहीं होगा.
रविवार को दिल्ली के लोदी रोड के एक हिस्से पर यह ट्रायल हुआ. क़रीब 200 किलोमीटर तक सड़कों पर इस ख़ास लेन की व्यवस्था होगी.
इस ख़ास लेन से अन्य लोगों के गुज़रने पर रोक होगी और इसका पालन न करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा.
रविवार होने के कारण दिल्ली की सड़कें उतनी व्यस्त नहीं थी और इसी कारण इस ख़ास लेन के ट्रायल के लिए यह दिन चुना गया था.
चुने गई सड़कों पर यह ख़ास लेन बनाने का काम शुरू हो गया है.
ये ख़ास लेन हवाई अड्डे से खेल गाँव और खेल गाँव से लेकर आयोजन स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर बनाई गई है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
