गगन नारंग ने रचा इतिहास, विश्व कप में जीता स्वर्ण (लीड-1)
आईएसएसएफ विश्व कप के किसी एक संस्करण में दो पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। गगन ने शुक्रवार को 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
स्वर्ण जीतने की राह में गगन ने क्वालीफाईंग दौर में 1166 अंक जुटाए जबकि उन्होंने फाइनल में 98 अंक अपने नाम किए। इस तरह उन्होंने कुल 1264 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। गगन ने प्रोन में 395, स्टैंडिंग में 382 और नीलिंग में 389 अंक जुटाए।
प्राप्त सूचना के मुताबिक स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रहे भारतीय निशानेबाज को अनेक दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हालांकि गगन ने तेज हवाओं को मात देते हुए अपने अब तक के करियर का पांचवां विश्व कप पदक हासिल किया।
गगन ने फोन के जरिए आईएएनएएस से बातचीत के दौरान कहा, "आज स्थिति काफी खराब थी। हवा काफी तेज थी। इस कारण तालमेल बनाने में काफी दिक्कत आ रही थी। तमाम मुश्किलों के बीच जीते गए इस पदक से मैं खासा प्रसन्न हूं।"
बहरहाल, दक्षिण कोरिया के निशानेबाज जिनसोप हान ने 1261.9 अंकों के साथ रजत पदक जीता जबकि रूस के एलेक्सी कामनेस्की ने 1261.7 अंक जुटाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीयों में संजीव राजपूत 1258.7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे जबकि सुशील गाले फाइनल के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications