पाक-श्रीलंका सीरीज के लिए पीसीबी को जरदारी का आसरा
कराची, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) श्रीलंका के साथ जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित घरेलू सीरीज को बचाने के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से गुहार लगाने की सोच रहा है।
पीसीबी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि उन खबरों को लेकर चिंता बढ़ गई है जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर श्रीलंका पुनर्विचार कर रहा है।
पीसीबी सूत्रों का कहना है कि खुद बोर्ड प्रमुख एजाज बट्ट इस सीरीज को बचाने के लिए जरदारी से अनुरोध कर सकते हैं।
इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेट की अंतरिम समिति के प्रमुख अर्जुन रणतुंगा ने पाकिस्तान के साथ तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेलने की हामी भरी थी। उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा दौरा रद्द करने के बाद पीसीबी ने श्रीलंका से पाकिस्तान दौरा करने का आग्रह किया था।
उधर, कोलंबो से मिली खबरों के मुताबिक श्रीलंका के खेल मंत्री जैमिनी लोकुगे पाकिस्तान दौरे के संबंध में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से चर्चा रोक कर विदेश मंत्रालय की टिप्पणी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications