तेंदुलकर ने बिग-बी को शादी की सालगिरह की बधाई दी
तेंदुलकर ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' के जरिए अमिताभ और जया को शुभकामनाएं भेजी हैं। तेंदुलकर ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "प्रिय अमित जी और जया जी, आपको मेरी और अंजली की तरफ से शादी की सालगिरह पर ढेरों बधाइयां। आपकी जिंदगी यूं ही खुशहाल बनी रहे और आप हमेशा स्वस्थ रहें।"
तेंदुलकर के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा और सेलीना जेटली ने भी ट्विटर के जरिए अमिताभ को बधाई दी है। इसके जवाब में अमिताभ ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे शादी की सालगिरह की बधाई दी है। आप सबका धन्यवाद।"
ट्विटर पर अमिताभ के ढेर सारे फॉलोअर हैं। अभी कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर दस्तक देने वाले अमिताभ को फॉलो करने वालों की संख्या 139,401 तक पहुंच चुकी है। अमिताभ ने पहले दिन ही 30 हजार से अधिक प्रशंसक बना लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications