ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका ने जयसूर्या का विकेट गंवाया (लीड-2)
जयसूर्या 24 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर शाहिद अफरीदी की गेंद पर यूनुस खान द्वारा लपके गए। जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने अपने कप्तान कुमार संगकारा के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही ठहराते हुए 9 ओवर में 81 रन जुटाए।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। तिलकरत्ने 36 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि संगकारा ने दो रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम को 13 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं। इस में दो लेग बाई, आठ वाइड और तीन नो-बॉल हैं।
पिछले बार की उपविजेता पाकिस्तानी टीम शुरुआती चरण में ग्रुप-बी में थी। उसने एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-सी में रखी गई थी। उसने इस स्तर पर अपने दोनों मैच जीते थे। इस विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications